अश्विन ने न्यूजीलैंड को बताया ऑस्ट्रेलिया के बड़ा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार
न्यूजीलैंड को भारत में खेलने का थोड़ा फायदा जरूर मिलेगा, हालांकि सीरीज में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. लेकिन एडम मिल्ने और माइकल ब्रेसवेल की चोटें, साथ ही कई बल्लेबाजों की खराब फॉर्म के चलते वे पूरी तरह से फेवरेट नहीं माने जा सकते. वहीं, ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 की शर्मनाक हार के बाद टूर्नामेंट में उतर रही है. पूर्व चैंपियन टीम पर दबाव है, ऊपर से मिचेल स्टार्क के संन्यास और पैट कमिंस के बड़ी चोट के कारण बाहर होने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “न्यूजीलैंड भले ही भारत से टी20 सीरीज 4-1 से हार गया हो, लेकिन उनके लिए इसमें काफी कुछ सीखने को मिलेगा. वे हमेशा वर्ल्ड कप में भारत के लिए मुश्किल टीम रहे हैं, उनकी प्लानिंग अच्छी रहती है. न्यूजीलैंड की स्थिति ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है. मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के पास इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा अच्छा मौका है.”
न्यूजीलैंड को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ रखा गया है और वे 2024 की तरह शुरुआती दौर में बाहर होने से बचना चाहेंगे. ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ दो स्पेशलिस्ट स्पिनर, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुहनेमैन को टीम में शामिल किया है. वे स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, ट्रैविस हेड और टिम डेविड पर निर्भर हैं, ताकि वे उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में योगदान दे सकें.
अश्विन ने सवाल उठाया, “ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज और अमेरिका में वर्ल्ड कप अच्छा नहीं रहा, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को थोड़ी मुश्किल हो सकती है. अगर एडम जाम्पा चोटिल हो जाते हैं, तो उनका स्पिनर कौन है?”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.