Afghanistan vs West Indies Match: वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एक ऐसी खौफनाक घटना हुई, जिसे देखकर हर कोई डर गया. अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान वेस्टइंडीज के एक प्लेयर का थ्रो बल्लेबाज के सिर जा लगी. गेंद लगते ही खिलाड़ी का हेलमेट हवा में उड़ और वह नीचे गिर गया.
घटना 15वें ओवर की है जब रहमानउल्ला गुरबाज वेस्टइंडीज के फील्डर थ्रो से चोटिल हुए. गुरबाज के सिर पर थ्रो लगा था. गेंद के लगते ही गुरबाज का हेलमेट हवा में लहरा गया और वह नीचे गिर पड़े. वहां खड़े अंपायर ने तुरंत दोनों हाथों से गुरबाज का सिर पकड़ लिया. गुरबाज अपनी आंख खोले हुए थे, लेकिन बिल्कुल बेसुध लग रहे थे. अगर गुरबाज हेलमेट नहीं पहन रखे होते तो मैदान पर बड़ा हादसा हो सकता था.
कैसे लगी थी गुरबाज को चोट
वेस्टइंडीज के खिलाफ 152 रनों के लक्ष्य का पीछा रही अफगानिस्तान ने शमार स्प्रिंगर के उस ओवर की पहली गेंद पर सदिकउल्ला अटल का विकेट गंवा दिया. इसके बाद दरविश रसूली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. दरविश रसूली ने हल्के हाथों से मिड ऑफ की तरफ एक शॉट खेला जिस पर गुरबाज रन लेकर स्ट्राइक पाना चाहते थे, लेकिन दरविश रसूली ने उन्हें मना कर दिया. गुरबाज रन के लिए दौड़ पड़े थे, लेकिन दरविश रसूली के मना करने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा.
इसी दौरान वेस्टइंडीज के फील्डर ने गुरबाज को रन आउट करने की कोशिश और गेंद उनके सिर पर जा लगी. गुरबाज को जिस समय चोट लगी थी वह 47 गेंद में 53 रन बना चुके थे. गुरबाज को गेंद लगने के बाद थोड़ी देर के लिए खेल को रोकना पड़ा, लेकिन अफगानी बल्लेबाज ने हिम्मत नहीं हारी और फिर से बल्लेबाजी की. गुरबाज ने मैच में 71 रनों की पारी खेली. हालांकि, इसके बाद भी अफगानिस्तान की टीम ये मैच 15 रन से हार गई.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.