T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A मैच का बहिष्कार किया है। रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान टीम ICC वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान द्वारा आईसीसी मैच में भारत के खिलाफ न खेलना उसके लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है, क्योंकि इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रमीज राजा कैसे पीसीबी की कंगाली हालत से रूबरू करा रहे हैं। उनका मानना है कि अगर बीसीसीआई (BCCI) फंड देना बंद कर देता है पाकिस्तान की टीम सड़कों पर आ जाएगी।
ICC की 90% धनराशि BCCI से आती है-रमीज राजा
वायरल हो रहे वीडियो में सुना जा सकता है कि रमीज राजा के अनुसार ‘पीसीबी अपनी 50% धनराशि के लिए आईसीसी पर निर्भर है और आईसीसी की 90% धनराशि बीसीसीआई से आती है। अगर कल भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि बीसीसीआई पीसीबी को धनराशि नहीं देगा, तो हमारा बोर्ड ढह जाएगा।’ ऐसे में माना जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम में BCCI और ICC के सख्त कदम से पाकिस्तान की टीम सड़कों पर आ जाएगी। पाकिस्तान के फैसले से उसे भारी नुकसान उठान पड़ सकता है।
भारत से मैच बहिष्कार को लेकर पाकिस्तान को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त रुख अपनाया है। ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से कहा है कि वो इसका समाधान निकाले वरना देश में खेल पर असर पड़ सकता है। PCB अपने देश में क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण और लंबे समय के नतीजों पर विचार करेगा।
PCB बोलेगा हम वही करेंगे- कप्तान सलमान अली आगा
एक दिन पहले ही मीडिया से बात करते हुए कप्तान सलमान आगा ने कहा ‘हम विश्व कप में जा रहे हैं। भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फैसला हमारा नहीं है, इसलिए हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। हमारी सरकार, PCB प्रमुख हमें जो भी करने के लिए कहेंगे, हम वही करेंगे।’
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.