Last Updated:
Ranji Trophy Final Venue: रणजी ट्रॉफी का फाइनल जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच 24 फरवरी से हुबली के राजगर में केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को कल्याणी में बंगाल को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई.
जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच हुबली में 24 को खेला जाएगा.
जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को कल्याणी में बंगाल को छह विकेट से हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘कर्नाटक बनाम जम्मू-कश्मीर पांच दिन का फाइनल 24 फरवरी से हुबली के राजनगर में केएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा.’ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को घरेलू, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए कर्नाटक राज्य कैबिनेट से शर्तों के साथ मंजूरी मिल गई है जिसे पिछले साल चार जून से मुकाबलों की मेजबानी से प्रतिबंधित कर दिया गया था.
रविचंद्रन स्मरण के लगातार दूसरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के चौथे दिन उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में छह विकेट पर 299 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 802 रन तक पहुंचा दी. इतनी बड़ी बढ़त के साथ कर्नाटक ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है. चौथे दिन के पहले सत्र में उत्तराखंड को पहली पारी में 233 रन पर आउट करके कर्नाटक ने 503 रन की बढ़त हासिल की.
इतनी बड़ी बढ़त के बावजूद कर्नाटक ने फॉलोऑन नहीं दिया और 26 फरवरी से शुरू होने वाले फाइनल से पहले अपने बल्लेबाजों को और अभ्यास का मौका देने के लिए दूसरी पारी का इस्तेमाल किया. कर्नाटक ने कृथिक कृष्णा और श्रेयस गोपाल जैसे निचले क्रम के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी का मौका देने के लिए बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा और कृष्णा ने 52 रन बनाकर इसका अच्छा इस्तेमाल किया.
जम्मू कश्मीर ने सेमीफाइनल के चौथे दिन दो बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने 67 साल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. बंगाल ने जम्मू कश्मीर के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा था. जम्मू कश्मीर में 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया. उसकी तरफ से वंशज शर्मा ने नाबाद 43 और अब्दुल समद ने नाबाद 30 रन बनाए. इससे पहले तेज गेंदबाज आकिब नबी ने मैच में नौ विकेट लेकर बंगाल की जीत की संभावनाओं को पूरी तरह से खत्म कर दिया था.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.