Last Updated:
mo bobat statement on virat kohli: विराट कोहली 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और एक ही टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन (8 शतक के साथ) बनाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2016 में रहा, जब उन्होंने एक ही सीजन में 973 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया. आगामी आईपीएल सीजन से पहले आरसीबी के डायरेक्यर मो बोबाट ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा की वह टीम के आइकन हैं.
कोहली को लेकर क्या-क्या बोले मो बोबाट.
आरसीबी पॉडकास्ट में बोबाट ने कहा, ‘विराट कोहली हमेशा इस टीम के आइकन और हीरो रहेंगे. यह कभी नहीं बदलेगा और वह इसके हकदार हैं. उनका रिकॉर्ड कमाल का है.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है पिछले सीजन मैं उनके आंकड़े देख रहा था जब वह करीब 9000 रन तक पहुंच गए थे और वो भी 18 साल तक सिर्फ एक ही टीम की जर्सी पहनकर. यानी हर सीजन लगभग 500 रन.’ बोबाट ने कहा, ‘यह सच में कमाल है. सात साल तक कुछ खिलाड़ी 500 रन के एक सीजन से खुश हो जाते हैं. वह 18 साल तक हर सीजन औसतन 500 रन बनाते रहे हैं. यह हैरान कर देने वाला है. इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.’
कोहली को लेकर क्या-क्या बोले मो बोबाट.
विराट का जबरदस्त आईपीएल रिकॉर्ड
कोहली 2008 से आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और एक ही टीम के लिए 9000 से ज्यादा रन (8 शतक के साथ) बनाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 2016 में रहा, जब उन्होंने एक ही सीजन में 973 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया. कोहली के लिए चैंपियन टीम बनाने पर बोबाट ने कहा, ‘एंडी फ्लावर और मैं उनके लिए जो सबसे अच्छा कर सकते हैं, वह है उन्हें एक चैंपियन टीम देना. वह अपने करियर के उस दौर में हैं, जहां वह लगातार जीतना चाहते हैं.’
टीम के डायरेक्टर ने कहा, ‘वह अपने आसपास अच्छे खिलाड़ी चाहते हैं क्योंकि वह जीतना चाहते हैं. वह विजेता हैं.’ आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब जीता, जिन्होंने आईपीएल 2025 से पहले फाफ डुप्लेसी से कप्तानी ली थी. अगले सीजन के बारे में बोबाट ने कहा कि आरसीबी लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से खेलेगी. उन्होंने कहा, ‘हम पिछले चैंपियन नहीं हैं. हम कुछ बचाने नहीं जा रहे. हम मौजूदा चैंपियन हो सकते हैं, लेकिन हमारा नजरिया बचाव का नहीं होगा. हम आक्रामक रहेंगे. हम कुछ नया हासिल करने की कोशिश करेंगे. हम लगातार दो खिताब जीतना चाहते हैं.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.