Last Updated:
Rinku Singh Father passes away: रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता ने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कल रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ थे.
रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया.
दरअसल, रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को लिवर कैंसर था. वह भी फोर्थ स्टेज का. वह काफी दिनों से इससे जूझ रहे थे. आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी. उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हालत गंभीर थी. यही कारण है कि रिंकू सिंह भी बीते दिनों देखने आए थे. डॉक्टरों ने उन्हें स्थिर करने की कोशिश की थी और लगातार किडनी रिप्लेसमेंट थेरेपी चल रही थी. मगर हालत तेज़ी से बिगड़ रही थी. और आज आखिरकार रिंकू सिंह के पिता की कैंसर ने जान ले ही ली.
रिंकू सिंह के पिता को क्या हुआ था?
टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह को लिवर कैंसर था. इसके कारण उन्हें नोएडा के याथार्थ अस्पताल में भर्ती किया गया था. खानचंद्र सिंह को स्टेज-4 कैंसर डिटेक्ट हुआ था. साथ ही उनको कुछ और गंभीर दिक्कतों के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था. रिंकूं सिंह के पिता के निधन के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
टीम को छोड़कर पिता को देखने आए थे रिंकू
यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब रिंकू T20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम के साथ बाहर थे. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले उन्हें अचानक टीम छोड़कर घर वापस जाना पड़ा था. तब उन्हें बताया गया था कि उनके पिता की तबीयत काफी बिगड़ गई है. बता दें कि कल रिंकू सिंह ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच भी नहीं खेल पाए थे.
रिंकू सिंह को नहीं मिली प्लेइंग 11 में जगह
रिंकू सिंह अपने पिता से मिलने अस्पताल आए थे. इसके बाद वह तुरंत चेन्नई लौट आए. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कॉम्बिनेशन बदल दिया और इसके कारण उन्हें बाहर रहना पड़ा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम के प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए थे. रिंकू और वाशिंगटन सुंदर को बाहर रखा गया. हालांकि, भारतीय टीम ने ज़िम्बाब्वे को बड़े अंतर से हरा दिया.
About the Author

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.