Last Updated:
BCCI Update on Rinku Singh: बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने रिंकू सिंह के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के महत्वपूर्ण टी20 वर्ल्ड कप मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. 27 फरवरी की सुबह रिंकू सिंह के पिता का कैंसर के चलते निधन हो गया, जिसके बाद वह घर लौट गए.
क्या रिंकू सिंह टीम से जुड़ेंगे?
सैकिया ने यह भी कन्फर्म किया कि रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले सुपर-8 मैच के लिए टीम के साथ कोलकाता नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि रिंकू से जुड़ी कोई भी अपडेट जल्द दी जाएगी. रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सीएसके प्रबंधन की तरफ से भी शोक संवेदना जताई गई है. रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई से सुबह 5 बजे निकल गए थे.
क्या रिंकू सिंह टीम से जुड़ेंगे?
रिंकू के पिता, खानचंद सिंह, लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. शुक्रवार की सुबह 4:36 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे. मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था.
रिंकू सिंह के पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे. कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.