Last Updated:
Rishabh Pant begins training under Yuvraj Singh: लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2026 से पहले अपनी खोई फॉर्म पाने के लिए ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह की शरण में पहुंच गए हैं. पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन और भारतीय टीम से बाहर होने के बाद पंत मुंबई में युवी की देखरेख में बैटिंग स्टांस बदलकर कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे युवाओं को तराशने वाले युवराज से पंत को बड़ी उम्मीदें हैं.
युवराज सिंह की निगरानी में आईपीएल की तैयारी ऋषभ पंत.
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वायरल वीडियो में नेट पर आक्रामक शॉट खेलते दिख रहे हैं. जबकि 2011 वर्ल्ड कप के नायक युवराज सिंह अंपायर की जगह खड़े होकर उनकी हर तकनीक का बारीकी से विश्लेषण कर रहे हैं. इस ट्रेनिंग सत्र की सबसे खास बात पंत का ‘ओपन स्टांस’ रहा. बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ पंत अब थोड़े खुले हुए पैरों के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. जानकारों का मानना है कि यह तकनीकी बदलाव पंत को ऑफ-साइड में बड़े शॉट खेलने और बेहतर एंगल कवर करने के लिए अधिक आजादी देगा. युवराज जैसे दिग्गज की देखरेख में किया जा रहा यह ‘टेक्निकल रिसेट’ बताता है कि पंत इस सीजन में कुछ बड़ा करने के इरादे से उतरने वाले हैं.
युवराज सिंह की निगरानी में आईपीएल की तैयारी ऋषभ पंत.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.