IND vs NZ ODI Series: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी से लेकर 18 जनवरी 2026 के बीच है। इस सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। ODI स्क्वाड को लेकर यह कयास लगाया जा रहा है कि टीम में कई नए खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है, तो कई खिलाड़ी बाहर भी हो सकते हैं। टीम में श्रेयस अय्यर भी शामिल हो सकते हैं।
आपको बता दें कि तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज भी है, जिसमें ईशान किशन को टीम में शामिल किया गया है, तो वही विकेट कीपर ऋषभ पंत टीम से बाहर है। अब यह देखना है कि न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कब होता है और टीम में किस-किस को जगह मिलती है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच महज 10 दिन बाकी है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि टीम का ऐलान करने में इतना समय क्यों लग रहा है। कई लोगों का मानना है कि नई टीम में कई फेरबदल हो सकते हैं, जैसे टी20 टीम में हुई। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है, जिसमें ऋषभ पंत नहीं है। वनडे में भी उनके शामिल होने पर संदेह जताया जा रहा है। अब देखना है कि टीम का ऐलान कब होता है और कौन-कौन टीम में शामिल होता है।
श्रेयस अय्यर की हो सकती है वापसी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अय्यर को चोट आई थी, जिसके बाद वो कई हफ्तों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे श्रेयस को कुछ दिन पहले ही मैदान में अभ्यास करते हुए देखा गया। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि न्यूजीलैंड सीरीज में श्रेयस की वापसी हो सकती है। हालांकि, BCCI से अभी तक उनके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए संभावित इंडिया स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज
पहला वनडे: 11 जनवरी, 2026 –वडोदरा
दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026 –राजकोट
तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026 – इंदौर
दूसरा वनडे: 14 जनवरी, 2026 –राजकोट
तीसरा वनडे: 18 जनवरी, 2026 – इंदौर
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.