टेस्ट क्रिकेट की घटती हुई लोकप्रियता को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने स्टीव स्मिथ और जो रूट से एक खास अपील की है. उथप्पा ने स्टीव स्मिथ और जो रूट से कहा है कि वह मुश्किल पिचों पर धैर्य के साथ बल्लेबाजी. साथ ही उन्होंने इन दोनों दिग्गजों को अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा से सीख लेने के लिए कही है. उथप्पा ने ये बात 2 दिन में खत्म हो रहे टेस्ट मैच के लिए चिंता जाहिर करते हुए कही है.
पुजारा ने ये बात मौजूदा एशेज सीरीज में खेले गए मेलबर्न टेस्ट के बाद कही है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच सिर्फ 2 दिन में खत्म हो गया. गेंदबाजों के लिए मददगार पिच खेल के पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए थे और दूसरे के लंच के बाद इंग्लैंड की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की.
टेस्ट को लेकर क्यों चिंतित हैं उथप्पा
हाल के दिनों में मुश्किल पिचों पर जिस तरह से बल्लेबाज अपना धैर्य खो रहे हैं उसे लेकर रॉबिन उथप्पा ने अपनी चिंता जाहिर की है. उथप्पा का मानना है कि मुश्किल पिचों पर आप 300 रन बनाने के बजाय अगर अनुशासन से बल्लेबाजी करते हुए 250 रन भी बनाते हैं तो वह एक अच्छा स्कोर होगा. अजिंक्य रहाणे और पुजारा ने कई बार भारत के लिए ऐसा करके दिखाया है. यही चीज जो रूट और स्टीव स्मिथ करनी चाहिए.
उथप्पा ने कहा, “हाल के कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में बैटिंग के अप्रोच बदलाव देखने को मिला है. गेंदबाजों के लिए मददगार पिच बल्लेबाजी मुश्किल जरूर होती है, लेकिन आपको मानसिक रूप से मजबूत होकर विकेट पर खड़े रहने का इंटेंट दिखाना होगा. आपको संघर्ष करना होगा. अगर टेस्ट क्रिकेट को वनडे या टी20 की तरह खेलते हैं तो फिर निश्चित रूप से मैच दो दिन में समाप्त होगा.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.