हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.29 की औसत से 532 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. गेंदबाजी में उन्होंने 31.05 की औसत से 17 विकेट भी लिए हैं. रॉबिन उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “अगर हार्दिक पंड्या टेस्ट में नंबर 7 पर लौटते हैं तो यह शानदार होगा. जिस तरह से वह खेल रहे हैं, कुछ भी हो सकता है, यह क्रिकेट है. कभी भी मना मत करो. अगर हार्दिक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो क्या बीसीसीआई उन्हें मना करेगी?

आगे उन्होंने कहा, “अगर वह कहें कि वह खेलना चाहते हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई मना करेगी. मुझे लगता है कि वे उनसे फिटनेस साबित करने के लिए कह रहे हैं. क्या ऑलराउंडर 20 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं? नितीश कुमार भी इतना नहीं कर रहे, वह 12 ओवर डाल रहे हैं. अगर हार्दिक 12-15 ओवर प्रति पारी गेंदबाजी करें, तो मौजूदा फिटनेस और फॉर्म के हिसाब से वह कर सकते हैं. यह उनका खुद का फैसला है.”
उन्होंने आगे कहा, “वह अभी कई आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं. उन्होंने एशिया कप, टी20 वर्ल्ड कप जैसे आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. अगर वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीतना चाहते हैं तो यह उनके लिए ग्रैंड स्लैम जैसा होगा. कौन सा क्रिकेटर अपने देश के लिए ऐसा नहीं करना चाहेगा? वह आधा सफर तय कर चुके हैं.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.