rohit sharma 2 match winner: रोहित ने कहा टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी . मुझे अभी भी याद है कि क्विंटोन डि कॉक को क्रीज पर जमने के बाद उसने आउट किया और 19वें ओवर में दो या तीन रन ही दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ गई
रोहित ने अर्शदीप की कारीफ करते हुए कहा कि वह नयी गेंद को स्विंग कराके बायें हाथ के बल्लेबाजों को स्लिप में कैच आउट करा सकता है और दाहिने हाथ के बल्लेबाजों के पैड को निशाना बना सकता है. नयी गेंद के गेंदबाजों के लिये यह कौशल काफी अहम है. वह हमेशा विकेट लेने की कोशिश करता है और यही वजह है कि वह पहला ओवर डालता है.
रोहित को याद आया 2024 का फाइनल
रोहित ने कहा टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी . मुझे अभी भी याद है कि क्विंटोन डि कॉक को क्रीज पर जमने के बाद उसने आउट किया और 19वें ओवर में दो या तीन रन ही दिये जिससे दक्षिण अफ्रीका दबाव में आ गई. उन्होंने कहा ,‘‘ वह टी20 विश्व कप 2026 में भी भारत के लिये अहम साबित होगा. भारत ने वेस्टइंडीज और अमेरिका में रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीता जिसके बाद रोहित ने इस प्रारूप से विदा ले ली .
हार्दिक बनेंगे हीरो
हार्दिक की भूमिका के बारे में रोहित ने कहा ,‘‘ हार्दिक पंड्या जब भी टीम में होता है तो उसकी भूमिका बड़ी होती है. वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निरंतरता से खेलता है और जब टीम दबाव में होती है तब उसकी बल्लेबाजी अहम होती है. अगर 15 या 16 ओवर में हमारा स्कोर 160 है और हार्दिक क्रीज पर है तो वह 210 या 220 तक ले जा सकता है. हमारे चार विकेट भी 50 रन पर गिरे हों तो वह पारी को संभाल सकता है.
कुलदीप-वरुण में कोई एक
रोहित ने कहा कि कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती दोनों को अंतिम एकादश में रख पाना मुश्किल होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि कुलदीप और वरूण दोनों को साथ में कैसे उतारें . दो तेज गेंदबाजों को ही उतारने पर यह संभव है. वैसे मैं होता तो दोनों को टीम में रखता क्योंकि दोनों विकेट लेते हैं और बल्लेबाज उन्हें भांप नहीं पाते.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.