अजित पवार के असमय निधन से सचिन तेंदुलकर दुखी, जताई संवेदना
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत हो गई. तेंदुलकर ने पवार की सार्वजनिक सेवा को याद करते हुए कहा कि उनका निधन राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है. तेंदुलकर ने खबर सामने आने के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं साझा कीं. उन्होंने पवार को एक समर्पित नेता बताया, जिन्होंने पूरे महाराष्ट्र के लोगों के लिए काम किया.
सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “श्री अजित पवार जी के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. महाराष्ट्र ने एक समर्पित नेता खो दिया है, जिन्होंने राज्य के लोगों के लिए काम किया. उनके परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति,”
अजित पवार यांच्या निधनाची बातमी ऐकून खूप दुःख झाले. महाराष्ट्रासाठी काम करणारा एक चांगला नेता आज आपण अचानक गमावला आहे. पवार कुटुंबियांच्या दुःखात मी सहभागी आहे. ईश्वर त्यांच्या आत्म्यास शांती देवो. भावपूर्ण श्रद्धांजली. ॐ शांती. 🙏🏽