Last Updated:
Salman Agha fight with coach mike Mike Hesson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और कोच माइक हेसन के बीच तीखी बहस देखने को मिली. कोच और कप्तान के बीच की ये बहस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में बाबर आजम दोनों के बीच में बैठकर चुपचाप देख रहे थे.
माइकल हेसन और सलमान आगा के बीच हुई बहस
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और कप्तान नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान आपस में लड़ बैठे. घटना पाकिस्तान की पारी के 15वें ओवर की है, जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा बाबर आजम के साथ बैठे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर कोच माइक हेसन के साथ उनकी बहस हो गई. इस बहसबाजी के दौरान सलमान आगा काफी गुस्से में दिख रहे थे और उन्होंने पानी के बोतल को जोर नीचे पटका.
About the Author
Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.