Last Updated:
पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है. सुपर 8 में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अपने स्पिनर्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सुपर 8 के पहले मैच में हम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने को तैयार हैं.
सलमान आगा ने अपने स्पिनर्स की जमकर तारीफ की.
पाकिस्तान शनिवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर आठ का पहला मैच खेलेगा. सलमान इस बड़े मैच से पहले काफी आत्मविश्वास में दिखे. उन्होंने कहा, हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं. न्यूजीलैंड भी अच्छा खेल रहा है, तो मुकाबला अच्छा होगा. हमारे पास ऐसे स्पिनर और ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.
सलमान आगा ने अपने स्पिनर्स की जमकर तारीफ की.
उन्होंने कहा, श्रीलंका में अगर आपके पास अच्छे स्पिनर हैं तो तेज गेंदबाजी की ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती. मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक (16 रन देकर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी पर सलमान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें मैच में उनका सामना नहीं करना पड़ा. उन्होंने कहा, गेंद से हम खतरनाक थे. वह मुश्किल गेंदबाज है. मैंने घरेलू क्रिकेट में उनका सामना किया है, उन्हें समझना आसान नहीं है. अच्छा है कि वह हमारी टीम के लिए खेल रहा है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.