Last Updated:
salman mirza reacts on allegations of molestation of women: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने उन पर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ के लगे आरोप पर सफाई दी है. मिर्जा ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इन खबरों की सिरे से नकारते हुए लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी है.
सलमान मिर्जा ने दी सफाई.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा पर भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ बदसलूकी के आरोप लगे. पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि सलमान मिर्जा ने कैंडी के एक होटल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ गलत व्यवहार किया. इन आरोपों पर गुस्सा जाहिर करते हुए इस पाकिस्तानी पेसर ने अपनी सफाई दी है और कहा है कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी आरोपों को पूरी तरह गलत और झूठी खबर बताया है. बोर्ड ने कहा कि यह खबरें खिलाड़ी की छवि खराब करने के लिए फैलाई गई फेक न्यूज हैं.
सलमान मिर्जा ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा और कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत हैं. इस पाकिस्तानी क्रिकेट ने ऐसी खबरों को सस्ती पत्रकारिता बताया. मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘मीडिया में एक बिल्कुल बेतुकी खबर फैल रही है और मैं इस तरह की सस्ती पत्रकारिता की कड़ी निंदा करता हूं. कोई भी मीडिया हाउस बिना पुष्टि किए ऐसी खबर नहीं चला सकता.’
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.