Last Updated:
Sanju Samson played explosive half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सनसनी मचा दी. हालांकि, संजू सैमसन अपने शतक से चूक गए.
संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ खेली धुआंधार पारी
शतक से पहले संजू सैमसन ने 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. हालांकि, इस दौरान संजू सैमसन को एक बड़ा जीवनदान भी मिला था. संजू सैमसन जब 15 रन पर थे तो इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका कैच छोड़ा था. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए संजू ने अपनी तूफानी बैटिंग से फिर इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दी.
इंग्लैंड की टीम ने मैच में जीता टॉस
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता था. टॉल जीतने के बाद ब्रूक ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. हालांकि, टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ओपनर अभिषेक शर्मा सिर्फ रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर टीम इंडिया की रफ्तार को बनाए रखा.
अभिषेक के बाद भारतीय टीम को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा. ईशान किशन 18 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में ईशान ने 4 चौके 2 छक्के भी लगाए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.