Last Updated:
Sanju Samson 3rd consecutive fifty t20 world cup: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़कर तहलका मचा दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी. दाएं हाथ के इस ओपनर ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. संजू ने सेमीफाइनल में 89 रन की पारी खेली थी जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 में नाबाद 97 रन बनाए थे.
संजू सैमसन ने कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री.
नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रनों का ऐसा सैलाब आया. न्यूजीलैंड के गेंदबाज पानी मांगते नजर आए. संजू सैमसन ने फाइनल के दबाव को धता बताते हुए लगातार तीसरे मैच में धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. अहमदाबाद के फाइनल में संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट के बड़े-बड़े सूरमाओं को पीछे छोड़ दिया है. तीसरा अर्धशतक जड़कर सैमसन ने विराट कोहली, महेला जयवर्धने और बाबर आजम जैसे दिग्गजों के क्लब में एंट्री कर ली है. संजू टी20 वर्ल्ड कप के एक ही संस्करण के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में फिफ्टी जड़ने वाले वह शाहिद अफरीदी और कोहली के बाद दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 2026 के इस मेगा टूर्नामेंट में रनों की हैट्रिक लगाकर संजू ने साबित कर दिया है कि वह बड़े मैचों के असली ‘गेम चेंजर’ हैं.
About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.