भारतीय टीम से शुभमन गिल को बाहर कर संजू सैमसन को ओपनर के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया था. तब से काफी कुछ बदल चुका है. तिलक वर्मा की अचानक चोट ने किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका दिया गया. उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपक लिया. पहले मुकाबले में 8 रन पर आउट होने के बाद दूसरे टी20 में किशन ने 32 गेंद पर 76 रन बनाए और तीसरे मैच में 13 गेंद पर 28 रन जड़े. वहीं, सैमसन ने पहले तीन टी20 में 10, 6 और 0 रन बनाए. अब बहस शुरू हो गई है कि तिलक की वापसी पर क्या संजू की जगह ईशान बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं.

क्या किशन को सैमसन की जगह ओपनिंग मिलनी चाहिए?
अगर तिलक की चोट ने किशन के लिए दरवाजा खोला तो उनकी रिकवरी में देरी ने सैमसन को एक और मौका दे दिया है. शुभमन गिल को टीम में जगह दिए जाने के बाद सैमसन को ओपनिंग से हटाकर मिडिल ऑर्डर में भेजा गया. इसके बाद वो खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर हो गए. चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप से गिल तो बाहर कर दिया और फिर से ओपनिंग संजू को मिल गई. एक बार फिर से उनकी जगह खतरे में है लेकिन इस बार टॉप फॉर्म में चल रहे ईशान किशन से मुकाबला है. ये उनके लिए डबल ट्रबल लेकर आते हैं क्योंकि एक तो ओपनर और दूसरा विकेटकीपिंग भी करते हैं.
क्या बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन खेलेंगे?
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 मैच में खराब प्रदर्शन और ईशान किशन के नंबर तीन पर धमाकेदार खेलने मामला बिगाड़ दिया है. अगर संजू ने रन नहीं बनाए तो उनको ओपनिंग से एक बार फिर हाथ धोना पड़ सकता है. इस बार तो बतौर विकेटकीपर भी वो जगह नहीं बचा पाएंगे क्योंकि ईशान किशन इस जिम्मेदारी को निभा सकते हैं. तिलक वर्मा की वापसी हुई और संजू का खराब प्रदर्शन जारी रहा तो वो बाहर जाएंगे. इससे प्लेइंग इलेवन में ज्यादा फेर बदल भी नहीं करना होगा. जो काम संजू कर रहे हैं वो ईशान करेंगे यानी ओपनिंग और विकेटकीपिंग दोनों जिम्मेदारी निभाएंगे. ऐसे में तिलक वर्मा की जगह आसानी से बन जाएगी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.