Last Updated:
पाकिस्तान के शादाब खान और बासित अली के बीच विवाद में अब पीसीबी की एंट्री हो गई है. पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने शादाब को चेतावनी दी है, हालांकि इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का विवाद भरा इतिहास ही रहा है. शादाब पर ब्लैकमेलिंग तक के आरोप लग चुके हैं.
शादाब खान पर दुबई की लड़की ब्लैकमेलिंग के आरोप लगा चुकी है.
बवाल और विवाद शादाब की पुरानी आदत हैं. उन पर ब्लैकमेलिंग तक के आरोप लग चुके . इसके अलावा साथी खिलाड़ी सरफराज अहमद से भी मैदान पर ही विवाद हो चुका है, शादाब पर एक लड़की ये भी आरोप लगा चुकी है कि उन्होंने शादी का प्रपोजल दिया वह भी शादीशुदा होते .
भारत के खिलाफ मैच में हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम के कुछ खिलाड़ियों पर सवाल उठाए थे. इनमें बाबर आजम, शाहीन आफरीदी के अलावा शादाब खान का भी नाम शामिल था. नामीबिया के खिलाफ जब पाकिस्तान को जीत मिली तो शादाब खान ने तंज कसा था कि किसी की आलोचना को हम नहीं रोक सकते. सब दिग्गज खिलाड़ी हैं, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत योगदान दिया, फिर भी वह नहीं कर पाए जो हमने किया.
उन्होंने कहा कि 2021 विश्व कप में सिर्फ हम ही थे जिन्होंने भारत को हराया था. इससे पहले कभी पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर पाई थी. इसके जवाब में पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी शादाब पर तंज कसा था कि- शादाब को अपने ससुर सकलैन मुश्ताक के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था.
अशरीना के साथ शादाब खान और उस समय वायरल हुई चैट.
शादाब खान पर 2020 में दुबई की महिला अशरीना साफिया ने आरोप लगाया था कि शादाब ने उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि मैंने शादाब को 2019 से जानती हूं, मगर ये रिलेशनशिप मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित कर रहा है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें
उन्होंने कहा कि 2021 विश्व कप में सिर्फ हम ही थे जिन्होंने भारत को हराया था. इससे पहले कभी पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर पाई थी. इसके जवाब में पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने भी शादाब पर तंज कसा था कि- शादाब को अपने ससुर सकलैन मुश्ताक के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए था.
अशरीना के साथ शादाब खान और उस समय वायरल हुई चैट.
शादाब खान पर 2020 में दुबई की महिला अशरीना साफिया ने आरोप लगाया था कि शादाब ने उनकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि मैंने शादाब को 2019 से जानती हूं, मगर ये रिलेशनशिप मुझे और मेरे परिवार को प्रभावित कर रहा है.
अशरीना ने ये भी लिखा था कि शादाब के साथ विदेश जाने के लिए मैंने 15 हजार यूएस डॉलर भी खर्च किए हैं. वे रिलेशपिशप को छिपाना चाहते थे, इसीलिए मैंने कभी इसे सार्वजिनक नहीं किया. पाकिस्तान में हमारी एक स्टोरी पब्लिश हुई, इसके बाद शादाब का व्यवहार बदल गया. अशरीना के मुताबिक शादाब ने धमकी दी कि अगर रिलेशनशिप सार्वजनिक किया तो वह अश्लील फोटो वायरल कर देंगे, उन्होंने शादाब के साथ फोटो भी पोस्ट की थी, हालांकि इस मामले में शादाब ने कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं, बाद में ये मामला ठंडा पड़ गया.
शादाब और सरफराज अहमद के बीच मैदान में ही भिड़ंत हो गई थी. इसमें शादाब खान की खूब खिंचाई हुई थी. ये पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज के दौरान हुआ था. इंग्लैंड 331 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी और 303 रन बना चुकी थी, विकेट के पीछे सरफराज अहमद खड़े थे, जबकि शादाब खान मिड विकेट पर थे, इसी बीच हारिस रऊफ की गेंद पर इंग्लैंड का बल्लेबाज हवा में शॉट मार बैठा, कैच सरफराज अहमद का था, मगर शादाब दौड़कर पहुंचे और कैच कर लिया. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच भिड़ने जैसी नौबत आ गई थी. साथी खिलाड़ियों ने इसे शांत कराया था.
शादाब और सरफराज मैदान पर ही भिड़ गए थे.
शादाब ने 2023 में सकलैन मुश्ताक की बेटी मलाइना से शादी की थी. इसके बाद अहमद शहजाद और शाहिद आफरीदी ने आरोप लगाया था कि सकलैन की वजह से ही शादाब को पाकिस्तान की टीम में जगह मिली है. इस तरह के आरोप लगने के बाद शादाब ने इसे सीनियर खिलाड़ियों की फ्रस्टेशन बताया था. उन्होंने यह भी कहा था कि इस तरह की बातें जब बार बार उठाई जाती हैं तो ये आपको चुभन देती हैं.
पाकिस्तान की टिकटॉकर शहताज खान ने दावा किया कि शादाब ने उनसे सोशल मीडिया पर बात की और उन्हें निकाह के लिए प्रपोज किया. इस तरह के आरोप लगने के बाद जब शादाब से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कोई क्रिकेटर्स मैसेज करता भी है तो इसमें गलत क्या है, अगर पसंद नहीं है तो ब्लॉक कर दो या जवाब मत दो. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पब्लिसटी की वजह से लोग इस तरह के आरोप लगाते हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.