Last Updated:
Shai Hope statement: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने प्रतिक्रिया दी है. होप ने मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उनकी टीम को क्यों टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में हार मिली. दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए.
शाई होप ने हार का ठीकरा किस पर फोड़ा.
होप ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘आप कई बातों पर चर्चा कर सकते हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह हमेशा रणनीति पर अमल करने पर निर्भर करता है. कभी-कभी जब आप उतनी जल्दी ढल नहीं पाते और अंदाजा नहीं लगा पाते जितनी जल्दी आप चाहते हैं तो आप खुद को मुश्किल में पाते हैं.’
शाई होप ने हार का ठीकरा किस पर फोड़ा.
होप ने पिच को अच्छा करार देते हुए कहा कि इसने उन्हें दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने शायद उछाल और मूवमेंट का जल्दी अंदाजा नहीं लगा सके. उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी पिच थी। शायद हमने उतना अच्छा अंदाजा नहीं लगाया जितना हम लगा सकते थे. एक बार जब आप एक साथ विकेट गंवा देते हैं तो यह हमेशा आपको पीछे धकेलते हैं.’
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का हालात का पूरा फायदा उठाने का श्रेय दिया और कहा, ‘उनकी टीम बहुत अच्छी है. आप देख सकते हैं कि वे कई साल से ऐसा कर रहे हैं. उनके पास कई तरह के कौशल हैं. जब आपके पास इतने सारे विकल्प होते हैं तो कप्तान के तौर पर चीजें आसान हो जाती हैं.’
भारत के खिलाफ अहम मुकाबले को देखते हुए होप ने इस बात को खारिज कर दिया कि रास्ता अचानक मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा, ‘यह मुश्किल समय है. हर मैच एक चुनौती होना चाहिए. हमें चीजों को जल्दी बदलना होगा और अगले मैच में बेहतर क्रिकेट खेलना होगा.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.