Mohammed Shami five wicket haul: मोहम्मद शमी का घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी ने बंगाल बनाम सर्विसेस के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पांच विकेट लेकर फिर बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को मैसेज भेजा है कि उन्हें कब तक नजरअंदाज कर सकते हैं. शमी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं.
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की धारदार गेंदबाजी से बंगाल ने सर्विसेज के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 519 रन बनाए. जवाब में सर्विसेज की टीम 186 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद बंगाल ने सर्विसेज को फॉलोऑन दिया. फॉलोऑन खेलते हुए सर्विसेज की टीम फिर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. सर्विसेज की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर अपनी दूसरी पारी में 231 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए.

मोहम्मद शमी ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए.
स्टार तेज गेंदबाज शमी ने दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी की. दांए हाथ के गेंदबाज शमी ने 16 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए. उन्होंने इस दौरान तीन ओवर मेडन डाले जिसमें एक भी रन नहीं दिए. पहली पारी में भी शमी ने धारदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 16 ओवर की गेंदबाजी में 37 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए. शमी की शानदार बॉलिंग के दम पर बंगाल की टीम इस समय अपने ग्रुप सी में टॉप पर है. बंगाल ने 5 मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन में जीत मिली है.
मोहम्मद शमी ने हाल में संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. बंगाल के इस गेंदबाज ने 7 मुकाबलों में 15 विकेट निकाले थे. बंगाल की टीम सर्विसेज के खिलाफ जीत से महज 2 विकेट दूर है. जबकि सर्विसेज को बंगाल की पहली पारी के आधार पर अभी 102 रन और बनाने हैं.इसके बाद वह बढ़त हासिल करेगी.लेकिन बढ़त लेना सर्विसेज के लिए आसान नहीं है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.