4,6,4,6,6… कहर बनकर टूटे शिवम दुबे, सोढ़ी के ओवर में 29 रन, 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी
ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन
12वें ओवर में तो स्पिनर ईश सोढ़ी के खिलाफ यह बाएं हाथ का बल्लेबाज कहर बनकर टूटा. दौ चौके और तीन छक्के की बदौलत उन्होंने ओवर में कुल 29 रन जुटाकर स्टेडियम में बैठे फैंस का जमकर मनोरंजन किया. आउट होने से पहले शिवम दुबे ने 282.6 की प्रचंड स्ट्राइक रेट से तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के की मदद से 23 गेंद में 65 रन बनाए.
न्यूजीलैंड ने खड़ा किया था 215/7 का स्कोर
इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. मगर 0-3 से पिछड़ने के बाद पहले ही सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड आज अलग रंग में नजर आई. उसके ओपनर्स टिम सिफर्ट (36 गेंदों पर 62 रन, सात चौके, तीन छक्के) और डेवोन कॉनवे (44) ने पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 71 रन पहुंचा दिया था. सिफर्ट-कोन्वे की जोड़ी द्वारा बनाए गए लगभग 12 रन प्रति ओवर की गति बनाए रखने की जल्दबाजी में कीवी बल्लेबाज विकेट गंवाते चले गए. मगर इसके बावजूद भारतीय गेंदबाजों की बीच के ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को सात विकेट पर 215 रन तक ही सीमित रखा.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.