India Updated Squad for IND vs NZ T20I Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हुए बदलावों की घोषणा की है. तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है.
श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी.
नई दिल्ली. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टी20 टीम में वापसी कर ली है. 16 जनवरी को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम में बदलाव की घोषणा की. बीसीसीआई ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में चोटिल हो गए थे, उन्हें इस टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है. सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिली है. वहीं, अय्यर को तिलक वर्मा के रूप में मौका मिला है.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें