IND vs NZ 3rd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दो मैचों में एक भारत के नाम रहा है, तो दूसरा वनडे न्यूजीलैंड के नाम रहा। ऐसे में इस वनडे सीरीज को जीतने के लिए दोनों टीमों के पास बराबर का मौका है।
करो या मरो मुकाबले में टीम इंडिया की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी इस बार कप्तान शुभमन गिल के ऊपर होगी। पहले दो मैचों में गिल ने अर्धशतक लगाया, लेकिन पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए। ऐसे में उम्मीद है कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में उनका बल्ला जमकर बोलेगा, क्योंकि गिल का होल्कर स्टेडियम में रिकॉर्ड शानदार रहा है।
इंदौर के किंग है कप्तान शुभमन गिल
शुभमन गिल को इंदौर का होल्कर स्टेडियम खूब पसंद है। इस मैदान पर अक्सर उनका बल्ला जमकर हल्ला बोला है। इस मैदान पर गिल दो बार वनडे में बल्ला लेकर उतरे हैं और दोनों पारियों में शानदार शतक जड़ा है। इंदौर में उन्होंने दो मैचों में 216 रन बनाए हैं।
शुभमन गिल के लिए इंदौर का होल्कर स्टेडियम और न्यूजीलैंड, दोनों ही रास आता है, क्योंकि जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही होल्कर स्टेडियम में गिल ने 112 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं, गिल ने इंदौर में दूसरा शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर 2023 में लगाया था।
होल्कर स्टेडियम में सबसे ज्यादा वनडे रन टॉप-3
वीरेंद्र सहवाग- 220
शुभमन गिल- 216
रोहित शर्मा- 205
शुभमन गिल- 216
रोहित शर्मा- 205
तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे कहां देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का निर्णायक और अंतिम मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, टॉस 1 बजे ही हो जाएगा। इस मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के अलावा, JioHotstar ऐप पर फ्री में लाइव एक्शन देख सकते हैं।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.