Last Updated:
Shubman Gill on ODI World Cup 2027: भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बीसीसीआई अवॉर्ड्स 2026 के दौरान कहा कि टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप को जीतना है. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाला है. भारत ने 2023 में अपने घर में खेलते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सका. टीम इंडिया इस हार का गम 2027 में मिटाना चाहेगी.
शुभमन गिल ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की भरी हुंकार.
उन्होंने कहा, ‘हमें लगा था कि पिछली बार जब हम भारत में (फाइनल में) थे तो हम जीत के बहुत करीब थे. अब दक्षिण अफ्रीका में हमें इसे जीतने का एक और मौका मिलेगा, जो हमारे लिए शानदार मौका होगा.’ गिल ने कहा, ‘देश के लिए किसी भी फॉर्मेट में विश्व कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होता है, इसलिए यह बात मेरे मन में आती रहती है.’
शुभमन गिल ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की भरी हुंकार.
वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर कोई ऐसा मैच है जिसे वे दोबारा खेलना और जीतना चाहेंगे तो वह 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल मैच है. उन्होंने कहा, ‘अहमदाबाद में हुआ 2023 विश्व कप का फाइनल मैच. मैं उसे दोबारा खेलना और जीतना चाहूंगा.’ टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत ने एक चिंगारी दी, जिससे हाल के सालों में अलग-अलग लिंग और उम्र की भारतीय टीम ने आईसीसी के कई खिताब जीते हैं.
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें बस एक चिंगारी या एक कदम की जरूरत थी, जिसे हमने 2024 में पार कर लिया. उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, फिर 2025 में ही महिला टीम का वनडे विश्व कप जीतना और फिर 2026 में जीत हासिल करना.’ सूर्यकुमार ने कहा, ‘वह एक कदम उठाना बहुत जरूरी था. आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए क्या करना पड़ता है, यह समझने के लिए उस जीत का अनुभव करना जरूरी था. अब पीछे देखने की जरूरत नहीं है. जब यह शानदार सिलसिला शुरू हो गया है तो आइए हम ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतने की कोशिश करें.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.