Shubman Gill Statement: राजकोट वनडे में हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि बीच के ओवरों में टीम इंडिया के गेंदबाज विकेट नहीं निकल सके, जिसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा. गिल ने यह भी माना कि अगर भारत के स्कोर में 10-15 रन और जुड़े होते तब भी टीम को शायद हार ही मिलती.
क्या रहा हार का बड़ा कारण?
गिल ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘हम मिडिल ओवर्स में कोई विकेट नहीं ले सके. 5 फील्डर अंदर होने पर, अगर आप मिडिल ओवर्स में विकेट नहीं लेते, तो यह बहुत मुश्किल हो जाता है, भले ही हमने 15-20 रन और बनाए होते. अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं, तो लक्ष्य को रोकना बहुत मुश्किल होता है.’ गिल ने आगे कहा, ‘इस तरह के विकेट पर, जैसे ही साझेदारी होती है, सेट बल्लेबाज को बड़ी पारी खेलनी होती है, क्योंकि आने वाले बल्लेबाज के लिए खुलकर रन बनाना आसान नहीं होता. हमने बोर्ड पर एक अच्छा टारगेट रखा था. हमने शुरुआती 10 ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. जिस तरह की शुरुआत हमें गेंदबाजी में मिली थी, हम उन्हें दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बीच के ओवरों में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.’

हार के बाद क्या बोले गिल
भारतीय कप्तान ने यह भी माना कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, बल्लेबाजी आसान होती गई. गिल ने कहा, ‘शुरुआती 10-15 ओवरों में जब हमने गेंदबाजी की, तो गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी. लेकिन मुझे लगता है कि 20-25 ओवरों के बाद, विकेट थोड़ा सेट हो गया था. मुझे लगता है कि हम बीच के ओवरों में गेंदबाजी करते समय थोड़ा और निडर होकर खेल सकते थे. हम थोड़ा और रिस्क ले सकते थे.’
खराब फील्डिंग पर भी बोले
गिल ने स्वीकारा है कि खराब फील्डिंग ने भी भारत के मौकों को नुकसान पहुंचाया. उन्होंने कहा, ‘पिछले मैच में भी हमने कुछ मौके गंवा दिए थे. यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम हमेशा, खासकर इस टीम के साथ, फील्डिंग में बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं. यह एक ऐसा पहलू है जिसमें हम हमेशा बेहतर होने की कोशिश करते हैं. अगर आप मौके नहीं भुनाते, तो इस फॉर्मेट में, यह हमेशा आपको हार दिलाता है.’ न्यूजीलैंड की इस जीत का क्रेडिट मिचेल और यंग को देते हुए गिल ने कहा, ‘डेरिल और यंग ने मैच भारत से पूरी तरह छीन लिया.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.