Last Updated:
बल्लेबाजी में गोल्डन डक पर आउट होने के बावजूद सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी से फाइनल का रुख पलट दिया. उन्होंने इन-फॉर्म फिन एलेन को फंसाने के लिए तीसरे ओवर में ही अक्षर पटेल को लाकर मास्टरस्ट्रोक खेला.जसप्रीत बुमराह के सही इस्तेमाल को लेकर भी SKY की तारीफ हो रही है. सूर्या की सटीक गेंदबाजी रणनीति और फील्ड प्लेसमेंट ने कीवियों को चारों खाने चित कर दिया.
सूर्याकुमार यादव ने कप्तानी से कमाल कर दिया.
फिन एलेन के खिलाफ बिछाया जाल
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन इस टूर्नामेंट में प्रचंड फॉर्म में थे. सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंद पर शतक जड़ने वाले एलेन भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते थे. सूर्या ने उनकी कमजोरी को भांपते हुए तीसरे ओवर में ही मास्टरस्ट्रोक खेला. उन्होंने तेज गेंदबाजों को हटाकर अक्षर पटेल को गेंद थमाई. यह एक जोखिम भरा फैसला था लेकिन एलेन स्पिन के खिलाफ असहज दिखे और अक्षर की एक तेज गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में तिलक वर्मा को कैच दे बैठे. सोशल मीडिया पर सूर्या की इस ‘ऑन-फील्ड’ समझदारी की जमकर तारीफ हो रही है.
बुमराह का धांसू इस्तेमाल
सिर्फ अक्षर ही नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह का इस्तेमाल जिस तरह सूर्या ने किया उसने कीवी बल्लेबाजों को कभी सेट होने का मौका ही नहीं दिया. वकास जैसे क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बुमराह को सही समय पर लाना और स्लोअर डिलीवरी का जाल बुनना सूर्या की कप्तानी की बड़ी जीत है. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में सूर्या के गेंदबाजी परिवर्तनों ने विपक्षी टीम की रणनीति को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.
बल्लेबाजों का पावर शो
भले ही कप्तान सूर्या खाता नहीं खोल सके लेकिन उनके टॉप ऑर्डर ने अहमदाबाद की सपाट पिच पर आग लगा दी.
· संजू सैमसन (89 रन, 46 गेंद): 193.47 की स्ट्राइक रेट से कीवियों की बखिया उधेड़ दी.
· अभिषेक शर्मा (54 रन, 25 गेंद): 216 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ शुरुआत दी.
· ईशान किशन (54 रन, 25 गेंद): पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया.
अंत में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन कूटकर भारत का स्कोर 255/5 तक पहुंचाया जो इस मैदान का सबसे बड़ा और वर्ल्ड कप इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
About the Author

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.