smriti mandhana misses century: स्मृति मंधाना शतक से चार से से चूक गईं. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग में जीत का चौका लगाया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चार मैचों में यह लगातार चौथी जीत है. आरसीबी ने इस सीजन अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारी है.
स्मृति मंधाना की 96 रन की शानदार पारी के दम पर आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया.
नई दिल्ली. स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग में पहली सेंचुरियन बनने से सिर्फ चार से चूक गईं. लेकिन उनकी आरसीबी लगातार चौथा मैच जीतने में सफल रही. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर डब्ल्यूपीएल में चौथी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई वाली दिल्ली टीम की चार मैचों में यह तीसरी हार है.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें