Last Updated:
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद टी20 सीरीज जीतने में सफलता हासिल की. इस जीत में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स का अहम योगदान रहा जिन्होंने 121 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार जीत दिलाई. इस जीत को मंधाना ने बड़ी उलब्धि बताया. भारतीय उप कप्तान ने कहा कि जेमिमा ने उनकी बड़ी पारी खेलने में अहम भूमिका निभाई जिन्होंने क्रीज पर आते ही दो तीन चौके जड़ दिए.
स्मृति मंधाना ने बड़ी पारी का श्रेय जेमिमा को दिया.
उन्होंने कहा, ये छोटी-छोटी बातें हैं जिन पर ध्यान नहीं जाता, लेकिन मुझे लगता है कि उसके आकर दो-तीन चौके लगाने से मुझे लय पकड़ने में मदद मिली. इसका श्रेय उसे जाता है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन अब टीम की नजरें ब्रिसबेन में मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं.
मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना 33वां अर्धशतक बनाया. उनकी 82 रन की पारी में 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने इससे पहले 2020 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 37 गेंदों पर 66 रन बनाए थे, जिस रिकॉर्ड को अब उन्होंने और बेहतर कर लिया है. मंधाना का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठवां 50 प्लस स्कोर भी है, जिससे वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार ये कमाल करने वाली भारतीय बल्लेबाज भी बन गई हैं.
मंधाना ने तोड़ा अपना ही पुराना रिकॉर्ड.
मंधाना ने कहा, सीरीज जीतने में योगदान देना अच्छा लगा. ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना खास है. हमने इससे पहले उन्हें 2016 में हराया था, लेकिन हमने काफी समय बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 खेला है. अब नजरें वनडे सीरीज पर हैं. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, यह जीत बहुत मायने रखती है. यह टीम के प्रयास का नतीजा है. अच्छा लगा कि हर कोई योगदान दे रहा है. हर साझेदारी अहम है. गेंदबाजों को भी पता था कि विकेट लेकर ही मैच जीत सकते हैं और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया.
ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू ने कहा, यह अच्छी विकेट थी लेकिन हमने गलत समय पर अहम विकेट गंवा दिए. हम एलिसे पेरी को उनके 350वें मैच में जीत का तोहफा नहीं दे सके, इसका दुख है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.