IND vs NZ Final: यात्रीगण, कृपया अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि पिछले एक महीने से जिस टी20 वर्ल्ड कप के लिए 20 टीमों के बीच खिताबी जंग शुरू हुई थी, अब उसका फाइनल मैच कुछ ही घंटों बाद शुरू होने वाला है। इस मैच का इंतजार भारत से लेकर न्यूजीलैंड तक किया जा रहा है।
जी हां, रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड 2026 का फाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जिसके लिए दुनिया भर के फैंस तैयार हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरभ गांगुली ने भविष्यवाणी कर दी है कि टी20 वर्ल्ड 2026 का खिताब कौन सी टीम अपने नाम करेगी। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच कौन जीतेगा?- सौरभ गांगुली
मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरभ गांगुली ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी।’ आगे उन्होंने कहा कि ‘टीम इडिया एक बहुत मजबूत टीम है।’ यानी एक तरह से सौरभ गांगुली ने भविष्यवाणी कर दी है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत अपने नाम करेगा।
सभी खिलाड़ी छक्के लगाते हैं- सौरभ गांगुली
मीडिया से बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी छक्के लगाते हैं। वो छक्के ही मरेंगे।’ टीम इंडिया जीतेगी। टीम इंडिया बहुत ही स्ट्रांग टीम है।’ आपको बता दें कि सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कुल 19 छक्के लगाए थे।
भारत vs न्यूजीलैंड टी20 में हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच फाइनल से पहले कुल 30 मैच खेला गया है। इन 30 मुकाबले में से टीम इंडिया को 18 मैचों में जीत मिली है, तो वहीं, कीवियों को 11 मैच में जीत मिली है, जबकि एक मैच बारिश के वजह से रद्द हुआ था। कुल मिलाकर टी20 मैच में भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.