Last Updated:
Sourav Ganguly on Usman Tariq: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि स्पिनर उस्मान तारिक में कोई दम नहीं है. गांगुली का मानना है कि भारतीय बल्लेबाजों को उस्मान तारिक के खिलाफ खेलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.
उस्मान तारिक पर सौरव गांगुली का बयान
भारतीय बल्लेबाज दाएं हाथ के स्पिनर का सामना करेंगे जिन्होंने अब तक सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 विकेट लिए हैं. बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष गांगुली ने यहां टी20 विश्व कप मैगजीन लांच के दौरान पत्रकारों से कहा, ‘‘टी20 में अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन भारत एक अच्छी टीम है और उन्हें हराना आसान नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ-स्पिनर है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है. भारत उसे अच्छे से खेलेगा. ’’
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना कम
हालांकि गांगुली को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत बिना किसी बदलाव के अंतिम एकादश उतारेगा. उन्होंने कहा, ‘‘अक्षर (पटेल), वरुण (चक्रवर्ती), (जसप्रीत) बुमराह और अर्शदीप (सिंह) मुख्य गेंदबाज होने चाहिए. मुझे नहीं लगता कि रिंकू (सिंह) की जगह कुलदीप (यादव) को मिलनी चाहिए क्योंकि आपको बल्लेबाजी विभाग में भी संतुलन का ध्यान रखना होता है. मुझे लगता है कि वही टीम खेलनी चाहिए. ’’
उन्होंने कह, ‘‘भारत अच्छा खेलेगा. ’’ सलामी अभिषेक शर्मा के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा कि टीम पर फोकस रखना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘एक इंसान मायने नहीं रखता.’’ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम पहले जैसी नहीं है. गांगुली ने कहा, ‘‘इंजमाम (उल हक), सईद अनवर, मोहम्मद यूसुफ, वसीम (अकरम), वकार (यूनिस) जैसे बल्लेबजों का कौशल देखें तो वह एक अलग टीम थी. यह टीम अब वैसी नहीं रही. ’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.