Last Updated:
Sourav Ganguly test debut Story in team india: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सौरव गांगुली की गिनती सबसे सफल कप्तानों में होती है, लेकिन टीम इंडिया के लिए उनके टेस्ट डेब्यू की कहानी बहुत ही अजीब है. दरअसल भारतीय टीम में उनका डेब्यू एक लड़ाई की वजह से हुई थी. गांगुली ने अपने डेब्यू टेस्ट में 131 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दिया था.
1996 में हुआ था सौरव गांगुली का टेस्ट डेब्यू
हालांकि, बहुत कम लोगों को पता है कि गांगुली का टेस्ट डेब्यू टीम इंडिया में एक लड़ाई की वजह से हुई थी. ये लड़ाई टीम के तत्कालिन कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और नवजोत सिंह सिद्धु के बीच हुआ था. इंग्लैंड दौरे पर गए सिद्धु दूसरे मैच से पहले ही वापस भारत लौट आए. ऐसे में उनकी जगह कप्तान किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना चाहते थे. फिर क्या था गांगुली को फौरन इंग्लैंड बुलाया गया और फिर उनकी टेस्ट डेब्यू कराई गई.
क्यों हुई थी अहजरुद्दीन और सिद्धु की लड़ाई
दरअसल, टीम इंडिया में अजहरुद्दीन और सिद्धु के बीच लड़ाई गलतफहमी के कारण हुआ था. बता दें कि अजहर हैरदाबाद से थे और सिद्धु पंजाब से. हैदराबाजी स्लैंग में अजहर ने सिद्धु से कुछ ऐसा कहा, जिसमें मां शब्द का उच्चारण था. ऐसे में सिद्धु को लगा कि कप्तान उन्हें अपशब्द कह रहे हैं. मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि सिद्धु बीच दौरे में टीम से अलग हो गए वापस भारत लौट आए.
इस घटना के कारण भारतीय क्रिकेट में बवाल मच गया था. ऐसे में बीसीसीआई ने इस मामले को लेकर मीटिंग बुलाकर जांच कमीटी बिठाई. इस कमिटी की जांच में ये सामने आया कि अजहर ने सिद्धु को गाली नहीं दी थी. बाद में सिुद्धु ने भी माफी मांगते हुए कहा कि इस पूरे मामले में उनकी गलती थी.
1992 में हुआ था गांगुली का डेब्यू
बता दें कि सौरव गांगुली का 1992 में ही टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू हो गया था. हालांकि, वनडे में गांगुली की शुरुआच अच्छी नहीं हुई थी. जिसके कारण जल्दी ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. टीम से बाहर होने के बाद गांगुली ने घरेलू क्रिकेट में रणजी और दलीप ट्रॉफी में मेहनत कर दमदार प्रदर्शन किया और फिर दोबारा उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की.
ऐसे में उनके करियर को देखें तो गांगुली टीम इंडिया के लिए 113 और 311 टेस्ट मैच खेले. टेस्ट क्रिकेट में गांगुली ने 35 फिफ्टी और 16 सेंचुरी के साथ 7212 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उन्होंने गेंदबाजी में 32 विकेट भी लिए. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 72 फिफ्टी और 22 शतक के साथ 11363 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में गांगुली ने गेंदबाजी में 100 विकेट भी लिए हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.