Last Updated:
South Africa beat West Indies Super 8s Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज की. दक्षिण अफ्रीका की इस जीत में उसके कप्तान एडेन मार्करम ने बड़ी भूमिका निभाई. दक्षिण अफ्रीका की विंडीज पर 9 विकेट से जीत पर भारत की बल्ले बल्ले हो गई है.टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज की.
वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 16.1 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. मार्करम ने 46 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए.
कप्तान एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी ने धुआंधार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की. डिकॉक 24 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे. इसके बाद मार्करम ने एक छोर संभाले रखा और रयान रिकल्टन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका को लगातार दूसरी जीत दिलाकर ही दम लिया.
दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज की.
शेफर्ड-होल्डर के बीच 89 रन की पार्टनरशिप
इससे पहले, वेस्टइंडीज ने शुरूआती झटकों के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड (नाबाद 52 रन) के अर्धशतक और जेसन होल्डर (49 रन) के साथ आठवें विकेट के लिए 89 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से वापसी करते हुए 8 विकेट पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया. पिछले मैच में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने सात ओवर के अंदर 60 रन में पांच विकेट गंवा दिए थे. इसमें दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा (22 रन देकर दो विकेट) और लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया.
वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था
वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय सात विकेट पर 83 रन था लेकिन शेफर्ड (37 गेंद, तीन चौके, चार छक्के) और होल्डर (31 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने मिलकर आठवें विकेट के लिए 57 गेंद में 89 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करके टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने स्पिनर केशव महाराज से शुरूआत कराई लेकिन कप्तान शाई होप (16) ने शुरू में ही जोश दिखाते हुए दो छक्के और एक चौका लगा दिया. दूसरे छोर पर ब्रैंडन किंग (21 रन) ने मार्को यानसेन के बाउंड्री लगाई जिससे वेस्टइंडीज ने दो ओवर में 29 रन बना लिए.
इसके बाद शीर्ष क्रम के चरमराने के सिलसिला शुरू हुआ
इसके बाद शीर्ष क्रम के चरमराने के सिलसिला शुरू हुआ. रबाडा ने होप को कैच आउट कराया. फिर शिमरोन हेटमायर (02) भी आउट हो सकते थे लेकिन कॉर्बिन बॉश ने मिड-ऑन पर उनका कैच छोड़ दिया. हालांकि रबाडा ने तीन गेंद बाद हेटमायर को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद फॉर्म में चल रहे एनगिडी ने चौथे ओवर में दोहरा झटका दिया. किंग ने उन पर लगातार दो चौके लगाने के बाद कैच आउट हो गए. फिर दो गेंद बाद एनगिडी ने रोस्टन चेस (02) के स्टंप उखाड़ दिए.
10 गेंद के अंदर चार विकेट खो दिए थे
इस तरह वेस्टइंडीज ने 10 गेंद के अंदर चार विकेट खो दिए थे और चार ओवर के बाद उनका स्कोर चार विकेट पर 44 रन था. शेरफाने रदरफोर्ड (12) ने थोड़ी कोशिश की और बॉश की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से एक लंबा छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच देकर आउट हो गए. एनगिडी ने तीसरा विकेट रोवमैन पॉवेल (09) के रूप में लिया जिससे वेस्टइंडीज ने 71 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे. मैथ्यू फोर्ड (11) एक छक्का लगाने के तुरंत बाद बॉश का दूसरा शिकार बने. फिर लग रहा था कि वेस्टइंडीज की टीम जल्द ही सिमट जाएगी, होल्डर और शेफर्ड ने टीम को संभाला. होल्डर ने अंत में यानसेन के एक ओवर में 22 रन बनाए. लेकिन वह अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर रन आउट हो गए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.