सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी अमेरिकी गेंदबाजों के सामने आसानी से घुटने टेकते रहे लेकिन सूर्या ने हार नहीं मानी और उन्होंने विषम परिस्थितियों में मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी की अमेरिकी स्पिनर हरमीत सिंह ने प्रशंसा की है. हरमीत ने कहा कि सूर्या दिग्गज एमएस धोनी की तरह हो गए हैं जबकि मैच्योरिटी में वह विराट कोहली की तरह दिखाई दे रहे हैं.
अमेरिकी गेंदबाज ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ में गढ़े कसीदे.
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने और सूर्यकुमार ने कभी सोचा था कि सूर्यकुमार का कैरियर इस तरह से आगे जायेगा, हरमीत ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,‘बेशक, हम यह सब सोचते थे लेकिन उन्हें सफलता देर से मिली. मुझे लगता है कि अब उनमें वह ठहराव आ गया है जो एमएस धोनी में भी उनके कैरियर के आखिरी दौर में था.’
उन्होंने कहा , ‘एक स्ट्रोक प्लेयर के तौर में उनमें जो लय थी, उन्होंने एक समझदारी भरी पारी खेलकर फिनिशर की भूमिका निभाई.’ हरमीत ने कहा ,‘उस तरह की परिपक्वता जो विराट जैसे क्रिकेटरों में होती है. उसने एक परिपक्व पारी खेली और यह अनुभव के साथ आता है. उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बखूबी निभा रहा है.’
भारतीय मूल के खिलाड़ी हरमीत ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए. उन्होंने कहा ,‘‘मेरे लिए भारत में विश्व कप खेलना काफी भावुक पल था लेकिन यह मेरी अकेले की कहानी नहीं है. पूरी टीम की कहानी है. सभी अलग अलग जगहों , पृष्ठभूमियों और संस्कृतियों से आये हैं. क्रिकेट ने हम सभी को जोड़ा है.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.