NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. इससे पहले न्यूजीलैंड का सुपर 8 का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश में धुल गया था. इस जीत से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिए हैं. श्रीलंका की लगातार यह दूसरी हार है. वही कीवी टीम की पहली जीत है और उसके 3 अंक हो गए हैं. ग्रुप 2 में तीन अंक के साथ न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर पहुंच गया.
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से किया बाहर.
न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने खराब शुरुआत की. तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने श्रीलंका के इनफॉर्म ओपनर पथुम निसंका को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ. कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर आउट हुए वहीं चरित असलंका ने 5 रन का योगदान दिया. पवन रत्नायके 10 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान दासुन शनाका पांच गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए. दुसन हेमंता तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे. कामिंडु मेंडिस 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे. न्यूजीलैंड की ओर से स्पिनर रचिन रवींद्र ने 4 विकेट चटकाए.
न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराया.
तीक्षणा के तीन झटकों ने न्यूजीलैंड को पटरी से उतारने की कोशिश की
इससे पहले , श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर महीश तीक्षणा के तीन झटकों ने न्यूजीलैंड को पटरी से उतारने की कोशिश की लेकिन कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैककांकी (नाबाद 31 रन) ने शानदार वापसी करते हुए 7 विकेट पर 168 रन तक पहुंचाया. न्यूजीलैंड ने 9.3 और 12.1 ओवर के बीच में नौ रन पर चार विकेट गंवा दिए थे जिसमें तीक्षणा (30/3) ने बीच के ओवरों में मैच का रूख पलट दिया. लेकिन मैककांकी ने अंत में मोर्चा संभाला जबकि सैंटनर ने महत्वपूर्ण समय पर सात विकेट के लिए महज 47 गेंद में 84 रन की अहम साझेदारी की.
सैंटनर ने नाबाद 47 रन बनाए
सैंटनर ने 26 गेंद की पारी के दौरान चार छक्के और दो चौके लगाए. वह आखिरी गेंद पर आउट हुए जबकि मैककांकी ने 23 गेंद में तीन चौके और दो छक्के जमाए. न्यूजीलैंड का स्कोर 16 ओवर के बाद छह विकेट पर 98 रन था. तब मैककांकी ने दुष्मंता चामीरा (38/3) पर दो छक्के और एक चौका जड़कर 18 रन बटोरे. इसके बाद सैंटनर ने श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तीक्षणा पर 18वें ओवर में एक चौका और दो छक्के मारे जिससे 21 रन बने.
न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम चार ओवरों में 70 रन जुटाए
इन दोनों की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने अंतिम चार ओवरों में 70 रन जुटाए. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अंतिम ओवरों में गलत लाइन एवं लेंथ के कारण लड़खड़ा गए. श्रीलंका के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के फैसले के बाद ऑफ स्पिनर तीक्षणा और तेज गेंदबाज चामीरा ने मिलकर छह विकेट लेकर न्यूजीलैंड पर लगाम कसी. ग्रुप दो से इंग्लैंड पहले ही अगले दौर में पहुंच चुका है. न्यूजीलैंड ने नौ ओवर में दो विकेट पर 73 रन बना लिए थे. फिन एलन ने 13 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 23 रन बनाए जबकि रचिन रविंद्र ने 22 गेंदों पर 32 रन (तीन चौके, एक छक्का) बनाए.
तीक्षणा ने कैरम बॉल पर एलन को भेजा पवेलियन
इसके बाद तीक्षणा ने उनकी पारी में ब्रेक लगाया. उन्होंने अपनी कैरम गेंद से एलन को आउट किया. बाद में उन्होंने रविंद्र को आउट करने के बाद तीन गेंद के अंदर मार्क चैपमैन को खाता भी नहीं खोलने दिया. चामीरा ने उनका शानदार साथ दिया. उन्होंने 140 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए टिम सिफर्ट (08) और ग्लेन फिलिप्स (18) को आउट किया जबकि दुनिथ वेलालगे ने डेरिल मिचेल (03) को आउट किया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.