Last Updated:
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात की. उनको भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप कराने के पीछे का “असल हीरो” बताया. मोहसिन नकवी ने कहा, “हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है
पाकिस्तान के पीएम को श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया था फोन और भारत -पाक मैच का रास्ता हुआ साफ
मैच के बाद नकवी ने डिसानायके से मुलाकात की और उन्हें “असल हीरो” बताया. मोहसिन नकवी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके से मुलाकात में कहा, “सबसे पहले, पाकिस्तान के राष्ट्रपति (आसिफ अली जरदारी) और प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) की तरफ से आपको गर्मजोशी से शुभकामनाएं. उन्होंने खास तौर पर मुझे कहा कि मैं आपको उनकी शुभकामनाएं दूं. दरअसल, कल के मैच में आप असली हीरो थे, क्योंकि आपकी वजह से 2 अरब लोगों का मनोरंजन हुआ. सिर्फ आपकी वजह से ही हम मैच खेल पाए,”
सुपर 8 की रेस हुई रोमांचक, 5 टीमों ने बनाई जगह, 3 जगह के लिए लड़ाई जारी
“हमारे पास भारत के साथ खेलने को लेकर कई समस्याएं थीं, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री को आपका फोन आया, उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, ‘अब कोई समस्या नहीं है…हमें मैच खेलना है. बस.’ मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने इसमें अहम भूमिका निभाई.”
रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. भारत की जीत में ईशान किशन की शानदार 77 रन की पारी अहम रही, जिन्होंने एक बार फिर ओपनिंग में अपनी अहमियत साबित की.
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार डिसानायके ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया. पाकिस्तान सरकार ने अपने बयान में कहा, “श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मौजूदा गतिरोध को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया. उनकी गर्मजोशी भरी बातचीत के दौरान, उन्होंने याद किया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, खासकर मुश्किल समय में.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.