sri lanka snatched victory from england: इंग्लैंड को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे. उसके 9 विकेट गिर चुके थे. जेमी ओवरटन 200 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे थे. लेकिन आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ओवरटन आउट हो गए. इस जीत से श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
श्रीलंका ने आखिरी ओवर में मैच जीतकर सीरीज में बनाई बढ़त.
नई दिल्ली. श्रीलंका ने आखिरी ओवर में इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली. मेजबान टीम की ओर से मैच का आखिरी ओवर प्रमोद मदुसन लेकर आए. तब इंग्लैंड को जीत के लिए 6 गेंदों पर 20 रन की दरकार थी. इंग्लैंड का आखिरी विकेट क्रीज पर था. जेमी ओवरटन स्ट्राइक पर थे. मदुसन ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ओवरटन को आउट कर श्रीलंका को रोमांचक जीत दिला दी. इस जीत से श्रीलंका 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे हो गया.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटरकरीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें