1 रन से चूका ट्रिपल सेंचुरी, 299 रन उड़ी गिल्लियां, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
बंगाल के सुदीप कुमार घरामी रणजी क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रन पर आउट होकर अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया
नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टर फाइनल में एक अनोखा रिकॉर्ड बना. बंगाल के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी महज एक रन से ट्रिपल सेंचुरी बनाने से चूक गए. अब तक रणजी ट्रॉफी में कभी भी कोई बैटर 299 रन के स्कोर पर कभी आउट नहीं हुआ. बंगाल के सुदीप इस अनचाहे रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. आंध्र प्रदेश के खिलाफ चौथे दिन दूसरी पारी में बंगाल का ये बल्लेबाज क्लीन बोल्ड हो कर वापस लौटा.
आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में सुदीप कुमार घरामी दूसरी पारी में बंगाल के लिए गजब की बल्लेबाजी की. उन्होंने 596 गेंद खेलकर 31 चौके और 6 छक्का लगाने के बाद महज 1 रन से ट्रिपल सेंचुरी बनाने से चूक गए. 299 रन पर आउट होकर अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया.