Last Updated:
Sunil Gavaskar on Axar Patel: सुनील गावस्कर ने अक्षर पटेल को भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक बनने का प्रबल दावेदार बताया है. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में अक्षर की ‘क्रिकेटिंग इंटेलिजेंस’ और जादुई फील्डिंग ने सबको हैरान कर दिया. गावस्कर के अनुसार, जडेजा के संन्यास के बाद अक्षर उनकी कमी बखूबी पूरी कर रहे हैं और बुमराह जैसे ‘सदी में एक बार’ होने वाले गेंदबाज के साथ मिलकर टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं.
अक्षर पटेल के मुरीद हुए गावस्कर.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने जो खेल दिखाया, उसने सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) जैसे दिग्गजों को कायल कर दिया. उस मैच में अक्षर ने न केवल गेंद से बल्कि अपनी फील्डिंग से भी मैच का रुख मोड़ दिया था. अक्षर ने कवर पोजीशन से पीछे की ओर 24 मीटर की दौड़ लगाकर एक असंभव सा दिखने वाला कैच लपका. गावस्कर ने इसे ‘अविश्वसनीय’ करार देते हुए कहा कि ब्रूक जैसे खतरनाक बल्लेबाज को आउट करने के लिए ऐसे ही असाधारण प्रयासों की जरूरत होती है.
अक्षर पटेल के मुरीद हुए गावस्कर.
अक्षर भारत के महान खिलाड़ियों में से एक बनने जा रहे हैं
अक्षर की सूझबूझ देखने को मिली. डीप पॉइंट पर गेंद लपकने के बाद जब उन्होंने महसूस किया कि वह सीमा रेखा (बाउंड्री) के बाहर जा रहे हैं, तो उन्होंने बड़ी चतुराई से गेंद शिवम दुबे की ओर उछाल दी. इस ‘रिले कैच’ ने खतरनाक दिख रही जैक्स और बेथेल की साझेदारी को तोड़ दिया. गावस्कर ने कहा, ‘शीर्ष स्तर पर आपकी सूझबूझ और जज्बा ही महान खिलाड़ियों को अन्य खिलाड़ियों से अलग करता है. अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर अक्षर भारत के महान खिलाड़ियों में से एक बनने जा रहे हैं.
जडेजा की कमी को किया पूरा
रवींद्र जडेजा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया के सामने एक बड़ा शून्य पैदा हो गया था. हालांकि, गावस्कर का मानना है कि अक्षर पटेल ने उस जगह को बहुत कम समय में भर दिया है. उन्होंने कहा कि अक्षर की गेंदबाजी में निरंतर सुधार हो रहा है और उनकी लाइन, लेंथ और गति का नियंत्रण अनुभव के साथ और भी घातक होता जा रहा है.
‘सदियों में एक बार आने वाला गेंदबाज’
अक्षर की प्रशंसा के साथ-साथ गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह को भी ‘सलाम’ किया. उन्होंने बुमराह को एक ऐसा गेंदबाज बताया जो ‘सदियों में एक बार’ पैदा होता है. चाहे टेस्ट हो, वनडे हो या टी20, बुमराह हर फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद हथियार बने हुए हैं. पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अक्षर पटेल क्रिकेट के हर विभाग में अपने शानदार कौशल और क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ रखने के कारण भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक बनने की राह पर हैं जिसकी एक बानगी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से प्रभावित किया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.