सूर्यकुमार यादव ने जो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो शेयर की है, उसमें उन्हें और देविशा को अपनी न्यूबोर्न बेबी का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। फोटो में कपल ने अपनी लाडली बेटी की शक्ल नहीं दिखाई है लेकिन हाथों की एक प्यारी सी झलक जरूर साझा कर दी है।
पिता बनने की बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कैप्शन में लिखा- “खिलखिलाती हंसी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करते हुए, हमने आज अपनी नन्ही परी का स्वागत किया है”।
जैसे ही कपल ने ये पोस्ट साझा किया, सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोगों तक ने उन्हें माता-पिता बनने की बधाई देना शुरू कर दिया है। सारा तेंदुलकर, राजकुमार राव, अथिया शेट्टी, रणवीर बरार, दीपक चाहर समेत कई सेलिब्रिटीज ने सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी को जिंदगी के इस नए फेज के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
10 साल बाद पैरेंट्स बने सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.