Suryakumar Yadav India vs New Zealand: भारत के 154 रन के लक्ष्य को 10 ओवर में शानदार तरीके से पूरा करने के कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल भागकर कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास पहुंचे और मजाक में उनके बल्ले की जांच करने लगे. शायद मिचेल सिर्फ सूर्यकुमार के बल्ले की बनावट और खासियत देख रहे थे या यह उस खिलाड़ी की खुली तारीफ थी जो बल्ले से कुछ कमाल के कारनामे कर सकता है.
आखिरकार सूर्यग्रहण खत्म हो गया
मुंबई का यह खिलाड़ी शुरुआती 10 गेंद के अंदर 15 बार तेज गेंदबाजों का शिकार बना था. अगर अब लगातार दो अर्धशतक के साथ वह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपने फॉर्म में लौटने का संकेत दे चुके हैं. नागपुर में खेले गए पहले टी-20 में सूर्यकुमार ने 26 गेंद में 57 रन बनाए थे. रायपुर में 37 गेंद में 82 रन बनाने के बाद यह लगातार दूसरे मैच में उनका दूसरा अर्धशतक था.
दूसरे टी-20 में पेसर्स को धोया
रायपुर में खेले गए दूसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सिर्फ 1.1 ओवर में पवेलियन लौट चुके थे. ऐसे में सूर्यकुमार ने पारी को संभालते हुए धीमी शुरुआत की और 10 गेंद में 10 रन बनाए, लेकिन एक बार जब उन्होंने पिच और गेंदबाजों की गति को समझ लिया तो अपने चिर परिचित अंदाज में आ गए और अगली 27 गेंद में 72 रन बना डाले. उन्होंने तेज गेंदबाजों को बुरी तरह धो दिया. जैक फाक्स ने 12 गेंद में 41 रन लुटाए जबकि अनुभवी मैट हेनरी की छह गेंद में 14 और और जैकब डफी की 11 गेंद में 16 रन बने.
तीसरे टी-20 में स्पिनर्स पर काउंटर अटैक
गुवाहाटी में रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी-20 में सूर्यकुमार एक अलग स्थिति में बल्लेबाजी करने आए. भारत 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 3.2 ओवर में 53 रन पर दो विकेट गंवा चुका था. सूर्या के पास क्रीज पर जमने के लिए काफी समय था. उन्होंने आठ गेंद में आठ रन बनाए. 35 साल के खिलाड़ी ने समझदारी से गेंदबाजों को चुना, इस बार स्पिनरों को.य ग्लेन फिलिप्स की पांच गेंद में 15 रन, ईश सोढ़ी की आठ गेंदों में 14 और मिचेल सैंटनर की आठ गेंद में 18 रन बनाए. यह साफ संकेत था कि सूर्यकुमार ने अपनी लय हासिल कर ली है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.