Last Updated:
Suryakumar Yadav Reveals MS Dhoni’s Advice: भारत को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मैं टूर्नामेंट से पहले उनसे (एमएस धोनी) मिला था. उन्होंने मुझे बताया कि आईसीसी टूर्नामेंट में कैसे खेलना है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है, बस हमें हिम्मत दिखानी है, जीत पक्की है. जीत के बाद उनका रिएक्शन कमाल का था.”
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बारे में क्या कहा
सूर्य ने कहा, “मैं टूर्नामेंट से पहले उनसे (एमएस धोनी) मिला था. उन्होंने मुझे बताया कि आईसीसी टूर्नामेंट में कैसे खेलना है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है, बस हमें हिम्मत दिखानी है, जीत पक्की है. जीत के बाद उनका रिएक्शन कमाल का था.”
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब
सूर्य ने पीटीआई से कहा, “24 और 26 लगातार जीतना अच्छा लगता है. यह बहुत खास एहसास है. जब हमने 2024 में जीता था, तब सोचा था कि 2026 में घर पर फिर से जीतना कितना खास होगा. अगला टारगेट 2028 में ओलंपिक गोल्ड जीतना है. टीम का मोमेंटम अच्छा है. अगर भारत उसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी जीतता है तो यह शानदार होगा.”
भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत के बाद सूर्य ने धोनी और रोहित की उस खास लिस्ट में जगह बना ली है, जिसमें अब तक सिर्फ वही दो कप्तान थे. सूर्य के मुताबिक, इस खास कंपनी में शामिल होना अच्छा लगता है और वह भी धोनी और रोहित की तरह भारत को आगे और भी कई ट्रॉफी जिताना चाहेंगे.
The only thing that was missing after the T20WC victory… didn’t think Thala would be getting it within two days 🤣❤️ pic.twitter.com/nqtyZL9cqi
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.