सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारतीय टीम में लेफ्ट हैंड बैटर्स की भरमार हमारे लिए अच्छा सिरदर्द है. अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन भारतीय टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करेंगे. टीम इंडिया में तिलक वर्मा भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. रिंकू सिंह भी लेफ्ट हैंड बैटर हैं.
सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार अच्छा सिरदर्द है.
अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले से पहले मीडिया से बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, ‘यह एक अतिरिक्त फायदा है कि आपके पास इतने अच्छे गेंदबाज उपलब्ध हैं. लेकिन साथ ही आपको टीम संयोजन भी देखना होता है कि किस प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ किसे खिलाया जाए.’
सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि भारतीय टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार अच्छा सिरदर्द है.
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘अगर जरूरत होगी कि हम दो स्पिनर या दो कलाई के स्पिनर को खिला सकते हैं तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। लेकिन वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे विकल्प होना हमेशा अच्छा होता है. ये दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से हैं और यह एक बहुत अच्छा सरदर्द है.’
सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि टीम के पास दाएं हाथ के बल्लेबाजों की तुलना में बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा होना भी एक अच्छी परेशानी है. ईशान किशन के अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है. जब उनसे पूछा गया कि क्या यह टीम प्रबंधन के लिए चिंता का विषय है तो सूर्यकुमार ने जवाब दिया, ‘क्या आप चौके-छक्के लगते हुए देखना पसंद नहीं करते? ’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक अच्छी परेशानी है और इस पर जरूरत से ज्यादा बातचीत की जा रही है. इस स्तर पर जब आप बाएं हाथ के स्पिनरों या ऑफ स्पिनरों के खिलाफ काफी क्रिकेट खेल चुके हैं, आप इतना क्रिकेट खेल चुके हैं और इतना अभ्यास कर चुके हैं.’
बकौल सूर्या, ‘किसी भी दिन, चाहे स्पिनर गेंदबाजी कर रहा हो या तेज गेंदबाज, और चाहे सामने दो बाएं हाथ के बल्लेबाज हों या दो दाएं हाथ के बल्लेबाज, आपका काम वही करना होता है जो टीम के लिए सबसे बेहतर हो और ऐसा ही हो रहा है. ’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.