Last Updated:
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कप्तान सूर्याकुमार यादव ने पुष्टि की कि टीम गुरुवार को आराम करेगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने अब तक टूर्नामेंट में सभी बॉक्स टिक कर लिए हैं, तो उन्होंने कहा कि ज्यादातर क्षेत्रों में टीम ने अच्छा किया है, लेकिन अभी भी कुछ सीखने वाली बातें हैं.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने किया एक दिन की छुट्टी का ऐलान
मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कप्तान सूर्याकुमार यादव ने पुष्टि की कि टीम गुरुवार को आराम करेगी. जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत ने अब तक टूर्नामेंट में सभी बॉक्स टिक कर लिए हैं, तो उन्होंने कहा कि ज्यादातर क्षेत्रों में टीम ने अच्छा किया है, लेकिन अभी भी कुछ सीखने वाली बातें हैं.
ब्रेक में बनेगी आगे की रणनीति
भारतीय कप्तान ने बताया कि टीम एक दिन का ब्रेक लेकर उन कमियों पर चर्चा करेगी और आगे की रणनीति तैयार करेगी. आप कह सकते हैं कि हमने लगभग सभी बॉक्स टिक कर लिए हैं, लेकिन जीतने के बाद भी कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. हमने भी कुछ चीजें सीखी हैं हम अपने कमरों में जाएंगे, एक दिन का ब्रेक रहेगा और फिर बैठकर उन बातों पर चर्चा करेंगे.
जीतके बाद भी कसक है
भारत ने अहमदाबाद में खेले गए अपने आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर ग्रुप ए के मुकाबलों का समापन किया. हालांकि टीम का प्रदर्शन पूरी तरह क्लिनिकल नहीं रहा, लेकिन शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने अहम मौकों पर शानदार खेल दिखाकर टीम को जीत दिलाई. दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली, जिससे टीम को मुश्किल हालात से उबारते हुए 193/6 का मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद मिली. पहले 10 ओवर में भारत की हालत 74/3 थी और टीम दबाव में दिख रही थी, लेकिन आखिरी 10 ओवर में शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या (21 गेंदों पर 30 रन) ने मिलकर 119 रन की साझेदारी की और मैच का रुख पलट दिया. इसके अलावा सूर्याकुमार यादव (28 गेंदों पर 34 रन) और तिलक वर्मा (27 गेंदों पर 31 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.