Last Updated:
West Indies beat Zimbabwe in Super-8 highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत हासिल की. मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में 147 रन ही बना पाई.
वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया
255 रनों के लक्ष्य का बचाव करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा गुडाकेस मोती ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अकील हुसैन के खाते में 3 विकेट आया जबकि मैथ्यू फोर्ड और जेसन होल्डर ने 1 विकेट लिए. वहीं बल्लेबाजी में जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा ब्रेड इवांस ने 21 गेंद में 43 रन बनाए. इसके अलावा डॉयन मार्यस ने 28 रन बनाए और कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक पाया. इस तरह ग्रुप स्टेज में टॉप रहने वाली जिम्बाब्वे की टीम को सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.
वेस्टइंडीज के लिए हेटमायर और पॉवेल ने किया धूम-धड़ाका
वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में शिमरन हेटमायर और रॉवमैन पॉवेल ने धूम-धड़ाका किया. हेटमायर ने दो जीवनदान का फायदा उठाते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 34 गेंद में सात छक्कों और इतने ही चौकों से 85 रन की पारी खेलने के अलावा रोवमैन पावेल (59 रन, 35 गेंद, चार चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 गेंद में 122 रन की साझेदारी करके वेस्टइंडीज को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 13 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से नाबाद 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली. हेटमायर ने नगारवा पर चौके से खाता खोला जबकि मुजरबानी की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. उन्होंने नगारवा के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके जड़े.
हेटमायर ने ग्रीम क्रेमर का स्वागत लगातार दो छक्कों के साथ किया और फिर रजा पर तीन छक्कों के साथ सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेटमायर ने रजा के अगले ओवर में छक्के के साथ 10वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. पावेल ने भी इवान्स पर छक्का मारा और डियोन मायर्स पर भी चौका और छक्का जड़ा. पावेल ने क्रेमर की गेंद पर एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. हेटमायर ने भी क्रेमर पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर बेनेट को कैच दे बैठे.
वेस्टइंडीज ने बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पावेल के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने आईसीसी टी20 विश्व कप जिम्बाब्वे के खिलाफ छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. श्रीलंका ने साल 2007 में केन्या के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 2609 रन बनाए थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.