लगभग 150 पत्रकारों का आवेदन खारिज
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की मीडिया कमेटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने इस बात की पुष्टि की है। उनके मुताबिक, करीब 130 से 150 बांग्लादेशी पत्रकारों ने एक्रेडिटेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन किसी को भी मंजूरी नहीं मिली। अमजद हुसैन ने कहा, “मेरी जानकारी के अनुसार, सभी बांग्लादेशी पत्रकारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। इस साल बड़ी संख्या में आवेदन किए गए थे, लेकिन किसी को भी अनुमति नहीं दी गई।”
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कुछ फोटो जर्नलिस्ट्स को 20 और 21 जनवरी को एक्रेडिटेशन की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन बाद में उनके अप्रूवल भी रद्द कर दिए गए। एक पत्रकार मीर फरीद ने बताया कि उन्हें पहले ICC मीडिया डिपार्टमेंट से अप्रूवल ईमेल और वीजा सपोर्ट लेटर मिला था, लेकिन बाद में उन्हें यह कहते हुए ईमेल भेजा गया कि उनका आवेदन अस्वीकार कर दिया गया है।
यह फैसला अहम क्यों
यह फैसला इसलिए चर्चा में है क्योंकि कुछ दिन पहले ही ICC ने बांग्लादेश को ग्रुप C से हटाकर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया था। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में कराने की मांग की थी। लेकिन ICC ने इस मांग को स्वीकार नहीं किया।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.