T20 World Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A मैच का बहिष्कार किया है। रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान की सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान टीम ICC वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी।
पाकिस्तान के इस अजीबो-गरीब फैसले को लेकर कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने अपनी नाराजगी जताई है। पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ नहीं खेलने की घोषणा के बाद अब यह सवाल उठता है कि पाकिस्तान के न खेलने से किसे नुकसान होगा और किसे फायदा होगा। अंक के मामले में दोनों टीम में से किस को फायदा और नुकसान होगा। आइए पूरा समीकरण समझते हैं।
बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही कॉन्फर्म कर दिया है कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी। वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचेंगे और मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे। ऐसे में अगर पाकिस्तान के कप्तान टॉस के लिए नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी को भारतीय टीम को वॉकओवर देना होगा। इसके साथ ही भारत को 2 पॉइंट्स मिल जाएंगे।
पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में क्वालीफाई करना मुश्किल
15 फरवरी को भारत के खिलाफ नहीं खेलने से पाकिस्तान को सीधे 2 पॉइंट का नुकसान होगा, जिसके चलते उसे सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल हो सकता है। भारत के अलावा, पाकिस्तान अपने ग्रुप में नीदरलैंड्स, USA और नामीबिया को हरा देता है, तो ग्रुप स्टेज में 6 पॉइंट्स के साथ खत्म करेगा और सुपर 8 में जगह बनाने की दौड़ में रहेगा। हालांकि, अगर एक भी मैच हार जाता है, तो पाकिस्तान को भारी नुकसान हो सकता है।
पाकिस्तान को कैसे हो सकता है नुकसान?
नीदरलैंड्स एक ऐसी टीम को जो कई बार टी20 वर्ल्ड कप में उलटफेर कर चुकी है। वहीं, अमेरिका (USA) ने भी ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को हरा चुका है। ऐसे में अगर नीदरलैंड्स या अमेरिका की टीम ने ग्रुप मैच में पाकिस्तान को हरा दिया, तो उसे सुपर 8 में पहुंचना आसान नहीं होगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप स्टेज में सभी टीमों के पॉइंट्स क्या रहते हैं और कौन सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करता है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.