Last Updated:
चेन्नई के चेपॉक स्मेंटेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले मैदान पर ओस को काबू में करने के लिए अमेरिका से मंगाया गया एक खास केमिकल “ड्यू क्योर” इस्तेमाल किया गया है.
ड्यू से निपटने के लिए बीसीसीआई ने चेन्नई मैच के लिए मंगाया अमेरिका से केमिकल
जहां तक टी20 वर्ल्ड कप में भारत की स्थिति का सवाल है, टीम को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. जिम्बाब्वे के बाद भारत का सामना वेस्टइंडीज से होगा. ऐसे में हर मुकाबला करो या मरो जैसा है. अगर “ड्यू क्योर” अपना असर दिखाता है, तो कम से कम ओस का बहाना इस बार नहीं चलेगा.
नहीं होगी ओस की दखलअंदाजी
गुरुवार को चेन्नई के चेपॉक स्मेंटेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले मैदान पर ओस को काबू में करने के लिए अमेरिका से मंगाया गया एक खास केमिकल “ड्यू क्योर” इस्तेमाल किया गया है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस केमिकल को पानी में मिलाकर मंगलवार और बुधवार दोपहर पिच और आउटफील्ड पर छिड़का गया. गुरुवार दोपहर भी इसे दोबारा छिड़कने की योजना है, ताकि मैच शुरू होने तक इसका पूरा असर दिखाई दे.
‘ड्यू क्योर’ कैसे करती है काम
सूत्रों के अनुसार, “ड्यू क्योर” घास की पत्तियों पर नमी टिकने नहीं देता जैसे ही घास गीली होती है, यह केमिकल नमी को सोख लेता है और पत्तियां तुरंत सूखी हो जाती हैं. इसका मतलब है कि शाम के समय भी गेंद सूखी रहेगी और खिलाड़ियों को फिसलन या पकड़ में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र के बाद कुछ देर और मैदान पर रुककर यह देखने की कोशिश की कि ओस गिरती है या नहीं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है और ओस को लेकर कोई बड़ी चिंता सामने नहीं आई है. आगे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में भी इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
आईपीएल में भी हो सकता है अनिवार्य इस्तेमाल
सूत्रों का मानना है कि आने वाले दिनों में बीसीसीआई इस केमिकल के इस्तेमाल को अनिवार्य कर सकता है, खासकर तब जब 26 मार्च 2026 से आईपीएल शुरू होना है. आईपीएल में भी ओस अक्सर विवाद और रणनीतिक असंतुलन की वजह बनती रही है. ऐसे में “ड्यू क्योर” तकनीक मैच को ज्यादा निष्पक्ष और संतुलित बनाने में मददगार साबित हो सकती है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.