पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हो जाएगा तबाह!
सूत्रों की मानें तो अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटता है, तो उसे न केवल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा, बल्कि ब्रॉडकास्टर की ओर से मुकदमे का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) में जाने की कोशिश भी विफल होने की संभावना है।
आईसीसी की DRC एक आंतरिक समिति है, जो अपने ही बोर्ड के फैसलों के खिलाफ अपील नहीं सुनती। PCB के एक अन्य सूत्र ने कहा, सरकारी निर्देश के बावजूद PCB को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पाकिस्तान अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका) में खेल रहा है, जो उसकी अपनी मांग पर तय किया गया है, न कि भारत में।
बांग्लादेश का समर्थन या फिर भारत से हार का डर? बायकॉट के कारण जान लीजिए
बता दें कि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने ऐलान किया था कि उसकी टीम टी20 वर्ल्डकप में हिस्सा तो लेगी लेकिन भारत के साथ 15 फरवरी को होने वाला लीग स्टेज का मैच नहीं खेलेगी। हालांकि पाकिस्तान की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उसने ये फैसला क्यूं किया है लेकिन माना जा रहा है कि बांग्लादेश के समर्थन में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपने मैच भारत में खेलने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप से बाहर करने का फैसला किया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया गया है। वहीं क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान हार की डर से पीछे हट गया है।
उसके पास फिलहाल अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं। बाबर आजम भी ऑस्ट्रेलिया लीग खेलने गए थे लेकिन वहां बड़ी स्ट्राइक रेट से रन नहीं बना पाए। उनका कोई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं दिख रहा, इसलिए पाकिस्तान डर के चलते मैच से पीछे हट गया। इससे स्टेडियम में या टीवी पर होने वाले दर्शक नुकसान में होंगे।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.